स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन

मंगलौर (हरिद्वार), 24 मार्च 2026। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः व्यायाम एवं योगाभ्यास से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के योगाचार्य श्री सुनील ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में पौधों की निराई-गुड़ाई कर परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान दिया गया।
तत्पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में संगीत विभाग के डॉ. कालिका काले ने स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। यदि स्वास्थ्य अच्छा है तो सब कुछ संभव है, अन्यथा कुछ भी नहीं।” उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय देवनारायण नगर की शिक्षिका श्रीमती श्वेता शर्मा ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि “संघर्ष ही जीवन है और बिना परिश्रम के कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने युवाओं को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में डॉ. दीपा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को सदैव ऊर्जावान एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनुराग, डॉ. कालिका काले, डॉ. निविन्धया शर्मा, फैजान, सूर्या, रोहित सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *