सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर

मा0 सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर।

देहरादून, जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मा0 सांसद श्री नरेश बंसल की अध्यक्षता में आगामी 27 फरवरी, 2026 को अपराह्न 12ः30 बजे से सहसपुर ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज हरियावाला में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे और विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, लोनिवि, सिंचाई, उद्योग, पर्यटन, विद्युत व पेयजल समेत अन्य विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, पोषण, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, राशन कार्ड, स्वरोजगार आवेदन, आधार कार्ड, पीएम जीवन ज्योति एवं पीएम जीवन सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु शिविर में अवश्य भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *