कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश को कन्या रत्न

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश को कन्या रत्न

सतपाल महाराज के पुत्र को कन्या रत्न

रीवा रियासत में भी बिखरी खुशियां

देहरादूनः कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर से अच्छी खबर आई है। यहां खुशियों
ने एक बार फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज फिर दादा बने हैं। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है।

मध्यप्रदेश स्थित रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनका एक पुत्र भी है। वर्षों बाद परिवार में कन्या रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पुत्रवधु मोहिना सिंह के मायके रीवा रियासत में भी कन्या रत्न की प्राप्ति पर चारों ओर खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *