सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक
पौड़ी/30 सितंबर, 2026: खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं पिट्ठू की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।
अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में रामनगर विधानसभा की टीम ने प्रथम, पौड़ी ने द्वितीय तथा नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में पौड़ी की आराध्या ने प्रथम तथा श्रीनगर की साध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन युगल में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम, पौड़ी द्वितीय तथा श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू स्पर्धा में श्रीनगर विधानसभा ने प्रथम, केदारनाथ ने द्वितीय तथा पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में केदारनाथ की सुहाना ने प्रथम, रामनगर की देविका ने द्वितीय तथा चौबट्टाखाल की पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पौड़ी की खुशी प्रथम, चौबट्टाखाल की राधिका द्वितीय तथा लैंसडाउन की प्रियांशी तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में केदारनाथ की निकिता ने प्रथम, पौड़ी की खुशी ने द्वितीय तथा रामनगर की अवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में चौबट्टाखाल की सिमरन प्रथम, यमकेश्वर की निधि द्वितीय तथा रामनगर की सिद्धिमा तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में सोनिका ने प्रथम, रुद्रप्रयाग की नंदनी ने द्वितीय तथा श्रीनगर की कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में यमकेश्वर की निधि प्रथम, नरेंद्रनगर की खुशी द्वितीय तथा केदारनाथ की आराधना तृतीय रहीं। गोला फेंक में पौड़ी की तनु प्रथम, यमकेश्वर की हिना द्वितीय तथा केदारनाथ की स्नेहा तृतीय रहीं।
चक्का फेंक में पौड़ी की सुहानी ने प्रथम, केदारनाथ की कुमकुम ने द्वितीय तथा देवप्रयाग की राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में केदारनाथ की मानसी प्रथम, केदारनाथ की रितिका द्वितीय तथा चौबट्टाखाल की स्नेहा तृतीय रहीं। 4×100 मीटर रिले में केदारनाथ की टीम ने प्रथम, देवप्रयाग की टीम ने द्वितीय तथा श्रीनगर की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग के बैडमिंटन एकल में रुद्रप्रयाग की अहिंसा रौतेला ने प्रथम, पौड़ी की अंतना रावत ने द्वितीय तथा नरेंद्रनगर की रिद्धि रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में पौड़ी प्रथम, श्रीनगर द्वितीय तथा चौबट्टाखाल तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू स्पर्धा में देवप्रयाग ने प्रथम, श्रीनगर ने द्वितीय तथा पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत एक अक्टूबर को अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो एवं पिट्ठू की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, महेश, आदेश बहुगुणा, मो. आरिफ, दिनेश सिंह चौहान, कमलेश, शाहरूख सहित अन्य उपस्थित रहे।

