बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा

रुद्रप्रयाग: गुरुवार की सुबह दो दुखद समाचार लेकर आई। बदरीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के यात्रियों का टैंपो ट्रैवलर (UK 08 PA 7444) वाहन घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में जा गिरा।

रुद्रप्रयाग अलकनंदा हादसे में घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार।रुद्रप्रयाग में एसडीआरएफ ने हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं।

वहीं, गंभीर रूप 8 यात्रियों को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते वर्ष 2024 में भी रुद्रप्रयाग क्षेत्र में 15 जून में दिल्ली से आए पर्यटकों का एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा था। उस हादसे में 14 यात्रियों की जान चली गई थी।एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर (राजस्थान) और गुजरात के यात्री टैंपो ट्रैवलर से बदरीनाथ धाम दर्शन को जा रहे थे।

वाहन में चालक सहित कुल 20 यात्री सवार थे। गुरूवार सुबह घोलतीर के पास उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा।सूचना पर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस आदि के साथ राहत एवं बचाव शुरू किया। बताया जा रहा है कि 8 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, इस भीषण दुर्घटना में 2 की मौत की अब तक पुष्टि की गई है और 10 लापता चल रहे हैं। जिसकी खोज जारी है।

आज हुई बस दुर्घटना में घायलों का विवरण

1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।

2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।

3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।

4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।

5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।

6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 7 वर्ष।

7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।

8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *