सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए नामिका अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे
पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त एक पद के लिए नामिका अधिवक्ता आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला कार्यालय की ओर से इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले अधिवक्ता अपना पैनल प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन विधि परामर्शी निर्देशिका में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 शाम पांच बजे तय की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला कार्यालय ने इच्छुक अधिवक्ताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

