आम तोड़ने पर दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज

विकास नगरः बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। बीएसएफ कर्मी ने बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया। वहीं बड़े भाई ने गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया।

कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच बगीचे में आम तोड़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए।

 

हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *