इठारना में आयुष्मान शिविर, बड़ी तादाद में ने कार्ड

इठारना में आयुष्मान शिविर, बड़ी तादाद में ने कार्ड

 

ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा
लोगों ने इस सेवा के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का जताया आभार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व बीएफए द्वारा आयुष्मान/आभा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डोईवाला के इठारना में आयोजित शिविर में बड़ी तादाद में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आईडी बनाए गए। साथ ही लोगों को आयुष्मान, वय वंदना, पीएम राहत के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारियां दी गई।

ग्राम प्रधान स्वीटी रावत के अनुरोध पर विकास खंड डोईवाला के गडूल ग्राम पंचायत के इठारना में आयुष्मान आभा/शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की तादाद में आयुष्मान व आभा कार्ड बनाए गए। क्षेत्र पंचायत रविंद्र सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत, अनिल रावत, रमेश रमोला, सुल्तान सिंह तोपवाल, हिमांशू रावत आदि ने सहयोग किया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस के निर्देशों पर प्रदेश भर में आयुष्मान व आभा कार्ड बनाने व जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान शिविर के आयोजन हेतु राजय स्वास्थ्य प्राधिकरण का आभार जताया।
एसएचए की टीम में आईईसी प्रबंधक रमेश नेगी, सहायक प्रबंधक नवीन शुक्ला, अरूण बिष्ट, आईएसए के अंकित बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *