पाबौ में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जोरदार स्वागत

पाबौ में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का जोरदार स्वागत

पाबौ में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने किया 570 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अभिनंदन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का सोमवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौ पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पाबौं विकासखंड मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर गगनभेदी नारों के साथ डाॅ. रावत का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ रावत ने खुण्डेश्वर मैदान में 570 लाख से अधिक लागत की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री का काफिला जैसे ही पाबौ पहुंचा, क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, झंडों और स्वागत बैनरों के साथ उनका स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप दे दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने जनता के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को भी इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसके उपरांत खुण्डेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन योजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक भवनों से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लॉक प्रमुख लता, मातवार सिंह रावत, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानगण , क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *