दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा

ऋषिकेशः अपने दोस्तों ने शहर की दीवारों पर एक दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा कर दिए। पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। जब युवक और उसके परिजनों की नजर इस्तेेहार पर पड़ी। तब जाकर खलबली मची। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। मजाक में यह सब हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *