पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी कीटनाशक गटक लिया

जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व सैनिक पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी कीटनाशक गटक लिया। घटना में पिता की घर पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है। थाना थलीसैंण प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नेगी के अनुसार, मरोड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) का अपने पिता बख्तावर सिंह (85) के साथ पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात कहासुनी के बाद बिगारी ने अपने पिता को कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद वह घबरा गया और उसने भी कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण बिगारी सिंह को थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. रवि सैनी के मुताबिक, बिगारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बख्तावर सिंह ने घर पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की शीशी सहित अन्य सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *